मजीठिया पर कार्रवाई के बाद CM मान की बड़ी चेतावनी, LIVE होकर किया बड़ा ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2025 02:15 PM

punjab cm maan live

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से 'नशों के खिलाफ युद्ध' अभियान जारी है और पंचायतें भी नशा तथा नशा तस्करों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "नशे के मामलों में मैं किसी पर तरस नहीं खाऊंगा, किसी पर रहम नहीं करूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। मैं पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हूं और उनका कर्जदार हूं जिन्होंने मुझे इस पद पर बैठाया है।" उन्होंने साफ कहा कि हम राजनीतिक रसूख वाले आरोपियों को भी नहीं छोड़ेंगे और किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी तैयारी और पक्के दस्तावेज़ों के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। बड़ी मछलियों को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उन राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा जो पहले यह कहते थे कि पंजाब सरकार सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ती है और बड़ी मछलियों को हाथ नहीं लगाती। अब वही नेता कल से हमारी कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि वे भी नशा कारोबार में शामिल रहे हैं। अब वे पंजाबियों को क्या जवाब देंगे?" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "शायद ये लोग मुझे भी नुकसान पहुंचाना चाहते हों, लेकिन मुझे इसका कोई डर नहीं है।"

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों ने लोगों के घर उजाड़कर जो आलीशान कोठियां बनाई थीं, उन पर बुलडोज़र भी चलाया गया है। इस समय छोटे नशा तस्करों को जेल में डाला जा रहा है और जल्द ही बड़े तस्करों की बारी भी आने वाली है। हम सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हैं और यह मुहिम लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि जो पुलिस कर्मचारी नशा तस्करों से मिले हुए थे और छापेमारी से पहले ही उन्हें जानकारी दे देते थे, उनके भी बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। अभी यह अभियान पूरी ताकत से चल रहा है और हमें लोगों के फोन आ रहे हैं कि नशा कारोबार में काफी फर्क पड़ा है। अब नशा तस्करों के लिए आसानी से नशा बेचना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा, "हम इस लड़ाई में पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं और किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!