क्या आप भी पीते हैं Verka का दूध, चौंकाने वाला मामला आया सामने

Edited By Kamini,Updated: 01 Jul, 2025 07:19 PM

shocking case regarding verka milk

सेहत अधिकारी ने बताया कि जांच दौरान ये भी सामने आया है कि आरोपी हरदीप सिंह वेरका सोसायटी का सैक्रेटरी भी है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में मिलावटी दूध को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामला संगरूर के दिड़बा से सामने आया है, जहां पर एक पति-पत्नी द्वारा वेरका का नकली बेचा जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, सेहत विभाग ने गुप्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ दिड़बा के नजदीक गांव तिरंजीखेड़ा में एक कोठी में रेड की। इस दौरान कोठी में नकली दूध बेचने के मामले में पति-पत्नी को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच दौरान सामने आया है कि, पति-पत्नी वेरका का दूध और डेयरी का दूध लाकर उसमें  रिफाइंड और कैमिकल मिक्स करते थे। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह व उसकी पत्नी गुरदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी घर में वेरका व डेयरी के दूध में मिलावट करके धोखे से लोगों को बेचते थे। पुलिस ने रेड के दौरान कोठी से 5 रिफाइंड के टीन 800 ग्राम स कास्क सोडा, 3 मिक्सर, 3 प्लास्टिक के डिब्बे, बाल्टी व 50 क्विंटल नकली दूध बरामद किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सेहत अधिकारी ने बताया कि उन्हें थाना प्रभारी को फोन आया था और दूध में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने पुलिस के साथ कोठी में रेड की तो उक्त सारा सामान बरामद हुआ। पुलिस दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूध के सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद भी असली दूध में की जाने वाली मिलावट के बारे में पता चलेगा। रिपोर्ट के बाद ही ये भी पता चलेगा कि दोनों पति-पत्नी दूध में कितनी मिलावट करते हैं। सेहत अधिकारी ने बताया कि जांच दौरान ये भी सामने आया है कि आरोपी हरदीप सिंह वेरका सोसायटी का सैक्रेटरी भी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!