पंजाब की इस नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, गांवों में मची हलचल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jun, 2025 09:31 PM

water level suddenly increased in this river of punjab

स्थानीय क्षेत्र से गुजरने वाली घग्गर नदी में आज सुबह अचानक जलस्तर काफी बढ़ गया। नदी किनारे बसे गांवों के निवासियों के अनुसार सुबह छह बजे पानी बढ़ना शुरू हुआ और 11 बजे तक पानी लगातार बढ़ता रहा। 12 बजे पानी कम होना शुरू हुआ।

बनूड़ (गुरपाल) : स्थानीय क्षेत्र से गुजरने वाली घग्गर नदी में आज सुबह अचानक जलस्तर काफी बढ़ गया। नदी किनारे बसे गांवों के निवासियों के अनुसार सुबह छह बजे पानी बढ़ना शुरू हुआ और 11 बजे तक पानी लगातार बढ़ता रहा। 12 बजे पानी कम होना शुरू हुआ। नदी किनारे बसे मनौली सूरत गांव के किसानों द्वारा नदी तटबंध के अंदर की जमीन में बोया गया हरा चारा व अन्य फसलें भी पानी में डूब गईं।

सिंचाई विभाग के भांखरपुर में घग्गर नदी पुल पर पानी की माप कर रहे कर्मचारियों ने घग्गर में पानी बढ़ने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे घग्गर नदी में पानी का बहाव तीन फुट की ऊंचाई पर था, जो 7242 क्यूसेक है। इसके बाद सात बजे यह बढ़कर छह फुट हो गया, जो 15764 क्यूसेक है। उन्होंने बताया कि आठ बजे पानी का स्तर और बढ़ गया, जो 18731 क्यूसेक है और यह पानी 11 बजे तक लगातार बहता रहा। इसके बाद घग्गर में पानी कम होना शुरू हो गया और दोपहर 12 बजे तक पानी का स्तर तीन फुट रह गया, जो 6384 क्यूसेक है। आम दिनों में घग्गर में पानी का बहाव एक से डेढ़ फुट रहता है। पानी बढ़ने का कारण पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश बताया जा रहा है। घग्गर में इतनी क्षमता से पानी बहने से निचले इलाकों में लोगों को परेशानी हो सकती है। स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। घग्गर नदी का जलस्तर कम होने से स्थानीय गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सात फीट की ऊंचाई पर बहता पानी बाढ़ की कम चेतावनी माना जाता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!