पंजाबी एक्ट्रैस के पिता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2025 06:35 PM

deadly attack on punjabi actress father miscreants fired bullets at him

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।

पंजाब डैस्क : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोगा में पंजाबी एक्ट्रिस तानिया के पिता पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाई हैं। घटना मोगा के कोटइसे खां की बताई जा रही है, जहां पर तानिया के पिता डा. अनिल कंबोज पर फायरिंग हुई है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

जानकारी अनुसार मशहूर एक्ट्रेस तानिया के सौतेले पिता डॉ. अनिल कंबोज पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है। यह वारदात मोगा के कस्बा कोटइसे खां में उस वक्त हुई, जब डॉ. कंबोज अपने क्लीनिक में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक कुछ अज्ञात हमलावर आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। डॉ. कंबोज को तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि डॉ. अनिल कंबोज स्थानीय स्तर पर एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और लंबे समय से मोगा में अपना क्लीनिक चला रहे हैं। फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन यह घटना पंजाब में एक बार फिर लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!