Breaking: AAP ने मौजूदा विधायक को पार्टी से निकाला बाहर, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Edited By Kamini,Updated: 29 Jun, 2025 11:34 AM

breaking aap expels sitting mla from party

पंजाब की राजनीतिक से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीतिक से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने  AAP विधायक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। सीएम मान ने मौजूदा विधायक कुंवर विजय प्रताप को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

बताया जा रहा है कि, पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण AAP ने उक्त एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप को 5 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला है। आम आदमी पार्टी की पीएसी (राजनीतिक मामलों की कमेटी) ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि कुंवर विजय प्रताप ने मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा था कि जब मजीठिया जेल में थे, तब मान सरकार ने उनसे पूछताछ नहीं की और उन्हें जमानत दे दी। परिवार का सम्मान सबका साझा होता है। चाहे नेता हो, अभिनेता हो, अमीर हो या गरीब, दोस्त हो या दुश्मन। कुंवर प्रताप ने कहा था कि, सुबह-सुबह किसी के घर पर छापा मारना नीति के खिलाफ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!