दिन चढ़ते ही पंजाब के गांव में मच गया शोर, घटना देख कांप गया हर कोई

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2025 01:48 PM

murder in patiala

घटना के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया है, क्योंकि...

पटियाला/नाभा: नाभा ब्लॉक के गांव दोदा के नजदीक नाभा-मालेरकोटला रोड पर एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान थे और पास में एक रस्सी भी पड़ी हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि महिला की हत्या क्यों की गई और वह कहां की रहने वाली थी।

गांव के लोगों को इस वारदात का पता उस समय चला जब वे सुबह की सैर के लिए निकले थे। उन्होंने मौके पर लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर यह जानने की कोशिश शुरू कर दी है कि हत्या किसने की और महिला की पहचान क्या है।

घटना के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया है, क्योंकि महिला को सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा गया था। मौके पर एक रस्सी, उसकी चप्पलें भी पड़ी मिलीं। गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि वह आसपास के गांवों की लगती नहीं है। पुलिस अब हर पहलू से इस हत्या की जांच कर रही है कि हत्या किसने की और मृतका कौन थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!