War on Drugs: पंजाब में इस गांव में की गई सख्त कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2025 05:15 PM

war on drugs action

सी.आई.ए. फोर्स को साथ लेकर गांव तलवंडी मलिक में कासो ऑपरेशन चलाकर युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।

पटियाला : पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध लगातार जारी है। एस.एस.पी. पटियाला वरुण शर्मा की निगरानी में डी.एस.पी. समाना फतेह सिंह बराड़ के नेतृत्व में सब-डिवीजन समाना की फोर्स और सी.आई.ए. फोर्स को साथ लेकर गांव तलवंडी मलिक में कासो ऑपरेशन चलाकर युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।    

गांव तलवंडी मलिक के दो एंट्री प्वाइंट जिन पर नाकाबंदी की गई और गांव के अंदर नशा विरोधी तलाशी अभियान चलाया गया और संदिग्ध लोगों को हिरासत लेकर पुलिस कार्रवाई की गई। यहां बता दें कि 7 जून को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आने के बाद डी.एस.पी. समाना को बदल दिया गया था जिसके बाद डी.एस.पी. समाना फतेह सिंह बराड़ ने समाना को ज्वाइन किया था उस दिन से ही डी.एस.पी. लगातार एक्शन में है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!