Sanjeev Arora को पंजाब कैबिनेट में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, CM Mann ने दी बधाई

Edited By Kamini,Updated: 03 Jul, 2025 03:24 PM

sanjeev arora got this big responsibility in punjab cabinet

पंजाब कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल किया गया है। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

पंजाब डेस्क : पंजाब कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल किया गया है। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। संजीव अरोड़ा पंजाब कैबिनेट में इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

इस संबंधी पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट शेयर कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में राज्य के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संजीव अरोड़ा को Industry & Commerce, Investment Promotion, NRI Affairs विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पंजाब के विकास और राज्य के 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से और बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे।

PunjabKesari

वहीं आपको बता दें कि, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी पहले कुलदीप सिंह धालीवाल के पास थी। वहीं उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन विभाग तरुनप्रीत सिंह सौंद के पास था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!