Breaking : आप MLA का निधन, अभी-अभी आई बड़ी दुखद खबर

Edited By Urmila,Updated: 27 Jun, 2025 02:02 PM

aap mla passes away

इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के तरनतारन हलके से मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का आज शुक्रवार को निधन हो गया।

तरनतारन (रमन चावला) : इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के तरनतारन हलके से मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। डॉ. सोहल का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले उन्होंने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की।

PunjabKesari

इस दुख की घड़ी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तरनतारन से हमारी पार्टी के सम्मानित विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बहुत दुख हुआ, डॉ. साहब पार्टी के बहुत मेहनती और जुझारू नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ दिल से हमदर्दी रखते हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित अन्य को हौंसला प्रदान करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!