विदेश में पंजाब के युवक की मौ/त, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By VANSH Sharma,Updated: 04 Jul, 2025 12:59 PM

punjab youth dies abroad

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

राजपुरा (हरविंदर): राजपुरा की शीतल कॉलोनी निवासी और पूर्व पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ढिल्लों के बेटे, नॉबल ढिल्लों (29) की ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। नॉबल करीब 7 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और अब वहीं कारोबार कर रहा था।

PunjabKesari

नॉबल के पिता ने बताया कि 30 जून को उनकी अपने बेटे से फोन पर करीब 45 मिनट तक बात हुई थी। वह कह रहा था कि वह 3-4 महीने में पंजाब आएगा और बोला था, "मेरे लिए लड़की देख लेना, मैं आकर शादी करके ही जाऊंगा।"

अपने बेटे की मौत से दुखी पिता गुरप्रीत सिंह ने भर आई आंखों से कहा, "बनता तो यह था कि मेरा बेटा मेरी अर्थी को कंधा देता, लेकिन मेरी किस्मत देखो कि मुझे अपने जवान बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ेगा।" परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

उन्होंने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार सिडनी में रहते हैं और उम्मीद है कि 4-5 दिनों में बेटे का शव भारत पहुंच जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!