Corruption पर विजीलैंस Action: पुलिस कर्मी रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jun, 2025 11:29 PM

policeman arrested red handed while taking bribe

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज जिला पटियाला के पुलिस चौकी पातड़ां में तैनात हवलदार मंदीप सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पटियाला (बलजिन्द्र) :  पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज जिला पटियाला के पुलिस चौकी पातड़ां में तैनात हवलदार मंदीप सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को जिला संगरूर की तहसील मूनक के गांव झलूर निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पकड़ा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उससे 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी है और रिश्वत न देने की सूरत में उस पर आर्म्स एक्ट के तहत झूठी एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद पटियाला रेंज की विजीलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में हवलदार मंदीप सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया तथा मौके पर ही उससे रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस कर्मचारी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!