खाकी वर्दी फिर हुई बदनाम, घर पर रेड करने आए पुलिस अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप

Edited By Urmila,Updated: 23 Apr, 2022 04:51 PM

khaki uniform again infamous serious allegations against police officers

पंजाब में आए दिन ही खाकी वर्दी पूरी तरह से साथ बदनाम होती हुई नजर आ रही है। बीते दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री की तरफ से एक थाना में छापामारी की गई थी जिसमें उनकी तरफ से पुलिस अधिकारी ने शराब पीते हुए...

अमृतसर (गुरिन्दर सागर): पंजाब में आए दिन ही खाकी वर्दी पूरी तरह से साथ बदनाम होती हुई नजर आ रही है। बीते दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री की तरफ से एक थाना में छापामारी की गई थी जिसमें उनकी तरफ से पुलिस अधिकारी ने शराब पीते हुए पकड़ा गया था वहीं अमृतसर के अधीन पड़ते एक इलाके में एक और वायरल हो रही है जिसमें पुलिस कर्मचारी नशे में धुत्त होकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए जाते हैं लेकिन पारिवारिक मैंबर की तरफ से उसका विरोध किया जाता है वहीं पारिवारिक मैंबर की तरफ से यह भी दोष लगाया जा रहा है कि पुलिस की तरफ से जानबूझ कर उनके पारिवारिक मैंबर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है वहीं पारिवारिक मैंबर की तरफ से रोष में आकर थाना के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कैबिनेट मंत्री बेशक रात को थाने में रेड करती हुई नजर आती है लेकिन अमृतसर के गेट हकीम के पुलिस अधिकारी की तस्वीर सामने आई है जिसमें वह नशा में धुत्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने जा रहा है वहीं पुलिस की वर्दी पर दोबारा से प्रश्न खड़ा करती हैं। जी हां, अमृतसर के गेट हकीम में पड़ते इलाके में दो पुलिस कर्मचारी की तरफ से एक घर में रेड की गई रेड दौरान तब पुलिस कर्मचारी शराब के नशा में नजर आ रहे हैं वहीं इलाका निवासी की तरफ से जब उनका विरोध किया गया तो उनकी तरफ से उनके खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही गई और रोष के चलते पारिवारिक मैंबर की तरफ से गेट हकीम थाना के बाहर ही धरना प्रदर्शन किया गया। 

PunjabKesari

पारिवारिक मैंबर का कहना है कि उनके पिता को जानबूझ कर फंसाने की कोशिश की जा रही है क्योंकि उनके एक परिवारिक मैंबर की तरफ से कुछ दिन पहले लड़ाई की गई थी और उस लड़ाई दौरान गोली चली थी और पुलिस को उस घटना दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल को ढूंढ रही थी लेकिन पुलिस की तरफ से जानबूझ कर उनके पिता को तंग परेशान किया जा रहा है। हालांकि उनके पारिवारिक मैंबर पुलिस की तरफ से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन पुलिस की तरफ से शराब पीकर उनके घर में रेड की गई। उनके पिता को जानबूझ कर एक पिस्तौल पकड़ा कर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज करने की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे उतनी देर तक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे जितनी देर तक उन्हें इन्साफ नहीं मिल जाता। वहीं पारिवारिक मैंबर की तरफ से पुलिस कर्मचारी की वह वीडियो भी जारी की गई है जिसमें पुलिस कर्मचारी नशे में धुत्त नजर आ रहे हैं। इस बाबत जब पुलिस अधिकारी के साथ बातचीत करने की कोशिश की गई और पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों को कोई भी सवाल का जवाब देने से इन्कार कर दिया। तब ही पारिवारिक मैंबर की तरफ से लगातार ही धरना प्रदर्शन भी जारी है।

यहां जिकयोग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से और उनके कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से पुलिस के थानों में जाकर छापेमारी की जाती हो और पुलिस अधिकारी लगातार ही रंगे हाथों पकड़े जाते हैं। इस तरह करके वह पुलिस कर्मचारी खाकी का नाम भी बदनाम कर रहे हैं। ऐसे पुलिस आधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए और पीड़ित को इन्साफ मिलना चाहिए। जांच के बाद ही पता लगेगा कि इन दोनों में से कौन कसूरवार है लेकिन पुलिस का यह आए दिन इस तरह का चेहरा देखने को मिलता है और पुलिस अधिकारी लगातार ही अपनी छवि खराब करते हुए नजर आ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!