दिल्ली के CM केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर खैहरा ने उठाए सवाल, Tweet कर लिखी ये बात

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2022 01:52 PM

khaira raised questions regarding the security of delhi cm kejriwal

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल पर दोहरी जेड प्लस सुरक्षा कवर लेने का आरोप लगाया है।

चंडीगढ़ः कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल पर दोहरी जेड प्लस सुरक्षा कवर लेने का आरोप लगाया है। खैहरा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने बतौर आप कनवीनर पंजाब से जेड प्लस सुरक्षा कवर लिया है, जबकि उन्हें बतौर दिल्ली के सी.ए.म होने पर केंद्र सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करवा रखी है। 

PunjabKesari

खैहरा ने कहा कि अप्रैल माह में खुद पंजाब सरकार ने यह जानकारी पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट को दी थी। इस बारे में सीएम भगवंत मान को स्पष्टीकरण देना चाहिए। हालांकि खैहरा ने इस मामले को क्यों उठाया हे यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन जानकार इस मामले को सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने और उनके कत्ल से भी जोड़ कर देख रहे हैं। बहरहाल उनके इस ट्वीट पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!