Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2026 12:15 PM

भीषण गर्मी के बीच गुरदासपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां करीब 40 वर्षीय एक सब्जी विक्रेता
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): भीषण गर्मी के बीच गुरदासपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां करीब 40 वर्षीय एक सब्जी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ लोगों में रोष का माहौल भी देखने को मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के सब्जी विक्रेताओं तथा दुकानदारों का आरोप है कि व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। लोगों का कहना है कि सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कर्मियों ने शव को सड़क पर ही छोड़ दिया और वापस चले गए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौत के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।