Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Aug, 2026 06:01 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
पंजाब डैस्क : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता, मान-सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और गौरव व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को और मजबूती मिली है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों को अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान देने का संदेश देता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और तिरंगे की शान को सलाम करते हुए देश की प्रगति, खुशहाली और मजबूती के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा हर भारतीय को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।