‘बरनाला में मीटिंग करने आए मनोरंजन कालिया को किसानों ने घर में किया बंद’

Edited By Vatika,Updated: 08 Nov, 2020 08:33 AM

kalia is locked in the house by farmers

किसानों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया का घेराव करउनको जिलाध्यक्ष यादविन्द्र सिंह शैंटी के घर में बंद कर दिया गया।

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): किसानों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया का घेराव करउनको जिलाध्यक्ष यादविन्द्र सिंह शैंटी के घर में बंद कर दिया गया। सुबह 10 बजे के करीब वह भाजपा नेताओं की बैठक लेने बरनाला पहुंचे थे। किसानों द्वारा पहले ही भाजपा के जिलाध्यक्ष शैंटी के घर के आगे धरना दिया जा रहा है।

जिस समय कालिया उनके घर आए तो उस समय वहां बहुत कम किसान मौजूद थे परंतु जब इस संबंधी खबर किसानों को मिली तो बड़ी गिनती में किसान एकत्रित हो गए व भाजपा नेता के घर के तीनों गेट घेर लिए। इतना ही नहीं उन्होंने कालिया की गाड़ी का भी घेराव  किया। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. लखबीर टिवाणा भारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक किसानों ने कालिया को यादविन्द्र सिंह शैंटी के घर में ही बंद किए रखा। खबर लिखे जाने तक भी वह घर में बंद थे। किसान नेता जरनैल, रूप छन्ना व बलौर ने कहा कि  पहले अंग्रेजों ने किसानों को लूटा, अब भाजपा  लूट रही है। भाजपा नेता किसानों की जमीन छीनना चाहते हैं। परंतु हम मर जाएंगे परंतु अपनी एक इंच जमीन भी छीनने नहीं देंगे। 

कानून किसानों के हित में है : कालिया
पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि जो केन्द्र सरकार ने कृषि कानून बनाए हैं, वे किसानों के हित में है। इनसे किसानों की आमदन दोगुणी होगी। भाजपा किसानों की हितैषी पार्टी है। किसानों के समर्थन से ही केन्द्र में मोदी सरकार  दूसरी बार सत्ता में आई है। किसान अपनी फसल इच्छा अनुसार प्राइवेट मंडियों या  सरकारी मंडियों में बेच सकता है। एम.एस.पी. को खत्म नहीं किया जा रहा। जब उनसे पूछा कि बिल में एम.एस.पी. को खत्म न करने संबंधी क्यों नहीं लिखा तो उन्होंने कहा कि अब कौन-सा एम.एस.पी. का कोई कानून है मगर फिर भी किसानों को एम.एस.पी. मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेल यातायात उस समय चलेगा जब पंजाब सरकार केन्द्र  को भरोसा दिलाएगी कि रेल यातायात में रुकावट नहीं आएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!