Punjab के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी ने उठाया खौफनाक कदम, वजह जान उड़ेंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 16 May, 2025 12:02 PM

kabaddi player took a dangerous step

पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की मौत होने की खबर मिली है।

मोगा : पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की मौत होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, कबड्डी खिलाड़ी ने आत्महत्या कर ली है, जिसकी वजह जान हैरान रह जाएंगे। बता दें कि, हाल ही में मोगा के निहाल सिंह वाला कस्बे के हिम्मतपुरा गांव के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खी ने जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

PunjabKesari

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अवसर पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी ने विदेश जाने के लिए जुगराज सिंह उर्फ ​​राजा, उसकी मां गुरदेव कौर और अमरजीत कौर को 25 लाख रुपये दिए थे। इन्होंने न तो लखवीर सिंह को उसके पैसे लौटाए और न ही उसे विदेश भेजा। इससे लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खी काफी परेशान रहने लगा था, जिसके चलते उसने जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उधर, पुलिस अधिकारियों ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!