दर्दनाक हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2021 11:46 AM

kabaddi player dies in a tragic accident

सड़क हादसे में गत रात्रि एक नौजवान कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई

गोरायाः सड़क हादसे में गत रात्रि एक नौजवान कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सब इस्पैक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि फगवाड़ा से गोराया की तरफ आ रही कार जिसे आंचल कुमार पुत्र विजय कुमार वासी गांव ढण्डा चला रहा था। उसके साथ 25 वर्षीय  कुलदीप सिंह पुत्र अमरजीत रामं वासी  गांव ढण्ड़ा कबड्डी खिलाड़ी के साथ बैठा था।

रात तेज तूफान व बारीश के कारण जब उनकी कार गोराया के मिलन पैलेस के पास पहुंची तो कार कार संतुलन बिगड़ने के कारण एक खेत में जा गिरी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां कुलदीप की मौत हो गई जबकि आंचल उपचाराधीन है। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!