विवादों में घिरा जालंधर का Travel Agent, लगे गंभीर आरोप

Edited By Kamini,Updated: 17 Aug, 2026 06:18 PM

jalandhar travel agent mired in controversy

पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर धोखीधड़ी का मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

जालंधर (सोनू): पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर धोखीधड़ी का मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने आरोप में एक ट्रैवल एजेंड विवादों में आ गया है। इस मामले को लेकर आज पीड़ित गुरप्रीत द्वारा प्रेस वार्ता करके ट्रैवल एजेंट पर कई गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने बताया कि एमबीडी मॉल में स्थित वाणी वीजा सर्विस का उसने सोशल मीडिया के जरिए विज्ञापन देखा था, जिसके बाद अजरबैजान जाने के लिए उसने 15 जून 2025 में एजेंट संचालक बलराम सिंह उर्फ शेरा, उसका भाई और मेडम शिवानी से दफ्तर में आकर मिला।

इस दौरान उन्होंने 1.40 लाख रुपए विदेश भेजने के और 5 हजार रुपए मेडिकल करवाने के लिए थे। ऐसे में पीड़ित द्वारा ट्रैवल एजेंट को 1.45 लाख रुपए दिए गए। पीड़ित का कहना हैकि उसके साथ उसकी कजन 2 भाईयों ने भी अजरबैजान का वीजा साथ में लगवाया। आरोप है कि ट्रैवल एजेंट द्वारा 9 जुलाई को उन्हें अजरबैजान की टिकट दी गई, लेकिन वह डुप्लीकेट निकली, जिसके बाद वह सीजफायर का बहाना बनाकर उन्हें विदेश जाने के लिए टालता रहा। ऐसे में जब उनके द्वारा विदेश ना भेजे जाने पर पैसे वापिस मांगे गए तो वह फिर से टालमटौल करता रहा।

इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके 2 महीने बाद थाना प्रभारी का कार्रवाई को लेकर फोन आया लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने बताया कि अब ट्रैवल एजेंट ने दफ्तर को बंद कर दिया है। पीड़ित के अनुसार एक साल से अधिक समय हो गया, लेकिन ट्रैवल एजेंट कोई फोन नहीं उठा रहा। पीड़ित गुरप्रीत ने कहा कि उसके द्वारा पेमेंट नकद  ट्रैवल एजेंट को दी गई। हालांकि गोविंद नामक भाई को एक लाख रुपए ट्रैवल एजेंट द्वारा दिए गए। लेकिन वह एक साल से इंसाफ को लेकर भटक रहे है। ऐसे में पीड़ित परिवार ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!