Edited By Kalash,Updated: 23 Aug, 2026 12:34 PM

गदईपुर मार्कीट में एक युवक का मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरे ट्रैफिक जाम में फंस गए जिन्हें लोगों की मदद से काबू कर लिया गया।
जालंधर (स.ह.): गदईपुर मार्कीट में एक युवक का मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरे ट्रैफिक जाम में फंस गए जिन्हें लोगों की मदद से काबू कर लिया गया। दोनों स्नैचरों की लोगों ने जम कर पिटाई की और फिर पुलिस को सूचना दी। आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
जानकारी देते तजिंदर कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल छीन कर भाग गए थे। लुटेरे ने पीछे मुड़ कर उसकी तरफ इशारा भी किया। वह काफी स्पीड में भागे जबकि वह खुद शोर मचाते हुए उनका पीछा करना शुरू हो गया। कुछ दूरी पर जाकर उनका बाइक ट्रैफिक जाम में फंस गया जिन्हें लोगों की मदद से काबू कर लिया गया।
वहीं लुटेरों ने भागने के चक्कर में लोगों पर हमला करने की कोशिश की लेकिन लोग लुटेरों पर टूट पड़े और उनकी धुनाई कर दी। लुटेरों ने तजिंदर का मोबाइल बरामद हो गया है। लोगों ने लुटेरों की तलाशी ली तो बाइक की पिछली नंबर प्लेट एक लुटेरे की जेब में मिली जबकि फ्रंट साइड की नंबर प्लेट बाइक पर लगी हुई थी। सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लुटेरों को हिरासत में ले लिया था और बाइक भी कब्जे में ली थी। चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here