Jalandhar : गऊओं को तस्करों ने जबरन उठाया, दम घुटने से 1 गाय की मौत, हंगामा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Nov, 2025 11:21 PM

jalandhar smugglers were forcibly taking away stray cows

मकसूदां सब्जी मंडी के सामने बेसहारा गायों को अवैध तरीके से गाड़ी में डालने के मामले में तस्करों द्वारा बांधी एक गाय की शुक्रवार देर रात दम घुटने से मौत हो गई। गाय का शव शीतल नगर नाले के पास शुक्रवार देर रात तीन बजे के करीब मिला।

जालंधर (वरुण): मकसूदां सब्जी मंडी के सामने बेसहारा गायों को अवैध तरीके से गाड़ी में डालने के मामले में तस्करों द्वारा बांधी एक गाय की शुक्रवार देर रात दम घुटने से मौत हो गई। गाय का शव शीतल नगर नाले के पास शुक्रवार देर रात तीन बजे के करीब मिला। जैसे ही गौ रक्षकों को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए।

गौ रक्षकों का आरोप है कि तस्करों ने गाय के गले में काफी कस कर रस्सी बांधी हुई थी जिससे गऊ का दम घुट गया और तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई। गौ तस्करों ने उन्हें धमकियां भी दी थी लेकिन जब अन्य गौ रक्षक पहुंचे तो तस्कर गाड़ी में से गऊओं की रस्सी खोल कर गाड़ी वहीं छोड़ भाग निकले। आरोप है कि गऊओं के गले में काफी कस कर रस्सी बांध रखी थी जिसके कारण एक गऊ की मौत हो गई। 

उधर थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि गाड़ी उनके कब्जे में है। फिलहाल वह गाड़ी के मालिक की पहचान करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पुलिस की तरफ से सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार देर रात गौ रक्षकों ने मकसूदां सब्जी मंडी के सामने बेसहारा गऊओं को जबरदस्ती गाड़ी में डाल रहे तीन संदिग्ध तस्करों को पकड़ा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!