जालंधर: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार शुरू! नगर निगम ने हटाए भाजपा नेता के बोर्ड, उठे सवाल

Edited By Kalash,Updated: 10 Nov, 2026 05:57 PM

jalandhar poster war

जालंधर में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। वहीं इसी बीच जालंधर नगर निगम द्वारा शहर से भाजपा नेता के पोस्टर हटाए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि जालंधर के प्रेस क्लब के नजदीक नगर निगम की द्वारा भाजपा नेता राकेश राठौर के बोर्ड और आंवला पूजन उत्सव से संबंधित बोर्ड हटा दिए गए।   

PunjabKesari

इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों क कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ये कदम उठाया गया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वहीं जालंधर निगम की इस कार्रवाई पर भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी नेताओं ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए भेदभाव का आरोप लगाया है। फिलहाल नगर निगम की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!