Punjab : लाटरी की दुकान पर पुलिस की Raid, 5 लोगों को किया राऊंडअप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Dec, 2024 10:58 PM

jalandhar police raid on lottery shop 5 people rounded up

शहर में लाटरी की दुकान पर पुलिस की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा कि थाना नं. 2 के अधीन आते इलाका वर्कशाप चौक पर अवैध रूप से चलाई जा रही एक लाटरी की दुकान पर पुलिस ने रेड की है, जहां से मौके पर पुलिस ने 5 लोगों को राऊंडप किया है।

जालंधर : शहर में लाटरी की दुकान पर पुलिस की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा कि थाना नं. 2 के अधीन आते इलाका वर्कशाप चौक पर अवैध रूप से चलाई जा रही एक लाटरी की दुकान पर पुलिस ने रेड की है, जहां से मौके पर पुलिस ने 5 लोगों को राऊंडप किया है। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर गैरकानूनी तरीके से लाटरी के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था, जिस संबंधी शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आज वहां रेड की है तथा मौके से 5 लोगों को नकदी सहित काबू किया है। पुलिस ने 22 हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान जब्त किया है। 

पुलिस की रेड पड़ते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा -तफरी मच गई तथा इधर उधर भागने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस कर्मयिों ने ने सतर्कता दिकाते हुए मौके पर 5 लोगों को दबोच लिया। फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!