High Alert पर जालंधर! प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरी तरह किया सील

Edited By Urmila,Updated: 01 Feb, 2026 11:53 AM

jalandhar on high alert completely sealed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल जालंधर दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने गत सायं जालंधर का दौरा किया था।

जालंधर/चंडीगढ़ (धवन) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल जालंधर दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने गत सायं जालंधर का दौरा किया था और स्वयं सुरक्षा प्रबंधों को देखा था। आज डी.जी.पी. यादव ने पंजाब पुलिस के 2 वरिष्ठ स्पैशल डी.जी.पी. रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए जालंधर भेजा। दोनों स्पैशल डी.जी.पी. अधिकारियों अॢपत शुक्ला और राम ङ्क्षसह ने डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

high alert jalandhar

प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे को देखते हुए पूरे जिले को सील कर दिया गया है और उससे पहले ही नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री आदमपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से हैलीकाप्टर से डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे जहां वह गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज व अन्य संत महापुरुषों से मुलाकात करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पैशल डी.जी.पी. अॢपत शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं जो प्रधानमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ तालमेल करके प्रबंधों को अंतिम रूप दे रहे हैं। डी.जी.पी. यादव ने भी आज सुरक्षा प्रबंधों में जुटे सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की और सुरक्षा प्रबंधों की स्वयं समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रोटोकोल के अनुसार प्रबंध किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!