Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2024 07:32 PM

जालंधर में उपचुनावों को लेकर सी.एम. भगवंत मान ने खुद मोर्चा संभाल लिया है तथा जालंधर में आज लोगों के विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार मोहिंद्र भगत को जीत दिलवा कर विधानसभा भेजे, उसके बाद बाकी के काम वह खुद करेंगे।
जालंधर : जालंधर में उपचुनावों को लेकर सी.एम. भगवंत मान ने खुद मोर्चा संभाल लिया है तथा जालंधर में आज लोगों के विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार मोहिंद्र भगत को जीत दिलवा कर विधानसभा भेजे, उसके बाद बाकी के काम वह खुद करेंगे। सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने जालंधर में बकायदा एक घर किराए पर ले लिया है, जहां पर चुनावों के बाद भी वह सप्ताह में 2 से 3 दिन मौजूद रहेंगे ताकि माझा व दोआबा के लोगों को चंडीगढ़ के चक्कर न काटने पड़े।
सी.एम. ने कहा कि मुझे पहले से लग रहा था कि माझा व दोआबा के लोगों के लिए एक अलग से दफ्तर होना चाहिए, जिसे इस उपचुनाव के दौरान पूरा करने का मौका मिला है। अतः अब जालंधर में लिया गया घर ही सी.एम. दफ्तर के रूप में प्रयोग होगा तथा सरकार यहां से चलेगी। यहां दफ्तर होने से एक तो लोगों का समय बचेगा, वहीं चंडीगढ़ जाने का भारी-भरकम किराये की भी बचत होगी। सी.एम. मान ने कहा कि जालंधर वासियों से हमेशा उन्हें भरपूर प्यार मिला है और आज लोगों के इकट्ठ को देखकर इस बात का यकीन हो गया है।
सी.एम. मान ने कहा कि वह शहर के व्यापारियों से मिलें हैं तथा व्यापारियों ने पूरा भरोसा दिया है कि इस बार झाड़ू फेरने वाले हैं। जालंधर वैस्ट सीट पहले भी आम आदमी पार्टी के पास थी और इस बार भी आम आदमी पार्टी ही इस सीट पर कब्जा करने वाली है। सी.एम. मान ने कहा कि उनकी सरकार एक एक करके सभी वायदे पूरी कर रही है।