रामा मंडी चौंक के पास सडक़ हादसे में ASI की दर्दनाक मौत

Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2021 10:29 AM

jalandhar asi accident dead body

रामा मंडी चौंक के पास दकोहा रेलवे फाटक और बडि़ंग गेट के बीच शनिवार रात को सडक हादसे में पंजाब पुलिस के

जालंधर(महेश): रामा मंडी चौंक के पास दकोहा रेलवे फाटक और बडि़ंग गेट के बीच शनिवार रात को सडक हादसे में पंजाब पुलिस के 50 साल के एक ए.एस.आई. की मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रामा मंडी-फगवाड़ा रोड पर जाम भी लगा रहा। मृतक के शिनाखती कार्ड से उसकी पहचान गुरविन्द्र सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी न्यू बेेअंत नगर (लधेवाली) थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है।

जांच में पता चला कि मृतक ए.एस.आई. गुरविन्द्र सिंह कमिश्ररेट पुलिस लुधियाना में तैनात था। मौके पर पहुंचे थाना जालंधर कैंट के प्रभारी इंस्पैक्टर अजायब सिंह औजला ने बताया कि ए.एस.आई. गुरविन्द्र सिंह का शव सडक़ पर पड़़ा हुआ था और उसका सिर पूरी तरह से फटा हुआ था। पुलिस का कहना है कि ए.एस.आई. बस में सवार था और उसने रामा मंडी चौंक में उतरना था। उन्होंने कहा कि हादसे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। किसी भी वाहन से उसकी टक्कर न होने से पता चलता है कि ए.एस.आई. बस की खिडक़ी के पास खड़ा था।

अचानक नीचे गिर जाने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। पति की मौत की सूचना मिलते ही बेसुध हो गई पत्नी पुलिस को पूरी  तरह से बयान नहीं दे सकी। उसने इतना जरूर कहा कि उसका पति हर रोज लुधियाना बस में जाता था और बस में ही वापिस आता था। एस.एच.ओ. औजला ने कहा है कि पुलिस हादसे की गहराई से जांच कर रही है। हादसे वाली जगह के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को  भी चैक किया जा रहा हैै। मृतक ए.एस.आई. गुरविन्द्र सिंह का शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। रविवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!