पंजाब में उफान पर यह दरिया, घरों में घुसा पानी, मंजर देख सहमे लोग

Edited By Urmila,Updated: 17 Aug, 2025 02:00 PM

jalaliya river in punjab floods

पंजाब में सतलुज और व्यास नदियों के आसपास के इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। इस बीच, सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल सेक्टर के पास बहने वाली जलालिया नदी फिर से उफान पर है।

बमियाल (हरजिंदर सिंह गोराया) : पंजाब में सतलुज और व्यास नदियों के आसपास के इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। इस बीच, सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल सेक्टर के पास बहने वाली जलालिया नदी फिर से उफान पर है। जलस्तर पहले से दोगुना बढ़ गया है, जिससे यहां बाढ़ जैसा नजारा बन गया है।

flood punjab

आज सुबह करीब 4 बजे अनियाल गांव के घरों में अचानक पानी घुसने से लोग सहम गए। नदी का पानी न केवल अनियाल गांव में, बल्कि मुट्ठी, मस्तपुर और आसपास के अन्य गांवों के घरों और गलियों में भी भर गया। एक हफ्ते पहले भी जलालिया नदी के अतिरिक्त पानी ने बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचाया था, अब फिर से वही स्थिति पैदा हो गई है।

flood

बामियाल क्षेत्र से बाहर जाने वाले कुछ रास्ते जलभराव के कारण बंद हो गए हैं। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो रही हैं। इसके अलावा, किसानों द्वारा लगाए गए सोलर पैनल और कई पोल्ट्री फार्म भी पानी में डूब गए हैं। आज सीमावर्ती गांव अनियाल की गलियों में नदी का पानी बहता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

punjab flood

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!