ISI जासूसी मामला: बंद हुई Live फुटेज चेक करने पहुंचे 2 और साथी लुधियाना से दबोचे

Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2026 09:37 AM

isi jassosi case

फिरोजपुर रोड पर बद्दोवाल छावनी के पास चाइनीज CCTV कैमरे लगाकर पाकिस्तान को लाइव

लुधियाना (राज): फिरोजपुर रोड पर बद्दोवाल छावनी के पास चाइनीज CCTV कैमरे लगाकर पाकिस्तान को लाइव फुटेज भेजने के सनसनीखेज जासूसी मामले में लुधियाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 और कथित ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वरिंदर मसीह और रोहित के रूप में हुई है, जो अमृतसर ग्रामीण के गांव जस्सर के निवासी हैं।

लाइव फुटेज बंद होने पर पहुंचे थे दुकान, पुलिस के जाल में फंसे
पुलिस जांच में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी रछपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद जब कैमरों से पाकिस्तान तक जाने वाली लाइव फीड अचानक बंद हो गई, तो सीमा पार बैठे हैंडलर्स में हड़कंप मच गया। इसके बाद वरिंदर मसीह और रोहित को यह पता लगाने के लिए लुधियाना भेजा गया कि कैमरे बंद क्यों हुए हैं। दोनों आरोपी इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि रछपाल पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। जैसे ही वे फिरोजपुर रोड स्थित दुकान पर पहुंचे, पहले से मुस्तैद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया।

कोछड़ मार्केट से खरीदे गए थे कैमरे, जेल में बंद मामा से होगी पूछताछ
DCP (इन्वेस्टिगेशन) हरपाल सिंह के मुताबिक कि रछपाल से रिमांड के दौरान हुई कड़ी पूछताछ में इन दोनों आरोपियों का सुराग मिला था। तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि जासूसी के लिए इस्तेमाल किए गए कैमरे लुधियाना की कोछड़ मार्केट से खरीदे गए थे। इसके अलावा, इस पूरे नेटवर्क के तार जेल से भी जुड़े होने का अंदेशा है। पुलिस अब रछपाल के जेल में बंद मामा को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है ताकि पूरे नेक्सस की परतें खोली जा सकें।

ड्रग तस्करी नेटवर्क और फंडिंग एंगल की जांच
जांच एजेंसियां अब इस पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि पंजाब में स्थानीय युवाओं को जासूसी नेटवर्क से जोड़ने और उनकी भर्ती कराने के पीछे मुख्य सरगना कौन है। क्या इस जासूसी रैकेट में पैसों के लेन-देन और लॉजिस्टिक्स के लिए सीमा पार से सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा था। दोनों नए आरोपियों और जेल में बंद रिश्तेदार का पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क कराने में क्या रोल था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!