जालंधर में Income Tax विभाग की रेड जारी, हिंदी और अंग्रेजी अखबारों ने किया खुलासा

Edited By Vatika,Updated: 11 Nov, 2022 12:47 PM

income tax department s raid in jalandhar

दैनिक सवेरा भवन तथा भवन के मालिक शीतल विज के घर, फैक्टरियों समेत उनके अन्य ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी कर सर्च की जा रही है।

जालंधर(मृदुल): इन्कम टैक्स विभाग के इंवैस्टीगेशन विंग द्वारा गुरु नानक मिशन चौक स्थित दैनिक सवेरा भवन तथा भवन के मालिक शीतल विज के घर, फैक्टरियों समेत उनके अन्य ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी कर सर्च की जा रही है। इसके साथ ही शहर में मशहूर कारोबारी चंद्रशेखर अग्रवाल (मलिक मिडास कॉर्पोरेट पार्ट बिल्डिंग)के भगवान वाल्मीकि चौक स्थित दफ्तर व उनकी जी.टी.बी. नगर स्थित कोठी में  छापेमारी कल से जारी है। आई.टी. टीम द्वारा चंद्रशेखर अग्रवाल के लिंक में ही अवतार नगर की गली नंबर 13 में स्थित कपूर निवास में रहते पवन कपूर के घर समेत उसके दफ्तर में भी दबिश दी गई। 

PunjabKesari

बता दें कि उक्त जांच गुरुवार सुबह से जारी है। हिंदी अखबार 'दैनिक भास्कर' ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है, जिसमें उसने शीतल फाइबर्स और उससे जुड़ी कंपनियोंरियल एस्टेट कारोबारी चंदर अग्रवाल और डिफेंस कॉलोनी में शराब ठेकेदारों के दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड का जिक्र किया है। भास्कर ने शराब सिंडिकेट पर रेड का गुजरात के साथ कनैक्शन बताया है। लिखा गया है कि गुजरात के चुनावी माहौल में 20 करोड़ रुपए की हवाला राशि मे जो लोग पकड़े गए थे उनके संबंध जालंधर के शराब व्यापारियों के साथ पाए गए है। भास्कर ने लिखा है कि देर रात को जालंधर में इनकम टैक्स की टीमों ने शीतल फाइबर्स  के मालिज शीतल विज के घर स्काईलार्क चौक स्थित आफिस तथा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों में रेड की। अखबार ने इस बात का भी जिक्र किया है कि जिन कंपनियों को सर्च में शामिल किया गया है कि उनकी सेल, बैंक खातों की ट्रासैक्शन , स्टॉक,इन्वेस्टमेंट और अचल संपत्ति का एनालिसिस किया जा रहा है।

PunjabKesari

अंग्रेजी अखबार 'दि ट्रिब्यून ने' भी इस खबर को जालंधर में प्रमुख स्थान दिया है। खबार ने खुलासा किया है कि शीतल विज के लाजपत नगर घर के साथ साथ अन्य स्थानों पर भी रेड हुई है। अखबार ने खबर में जिकर किया है कि माडल टाऊन में केबल कंपनी के दफ्तर पर भी इनकम टैक्स की रेड हुई है। खबर के अनुसार रेड में श्रीनगर, अंबाला, अमृतसर और लुधियाना की टीमों ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। रेड की अध्यक्षता लुधियाना स्थित आई.टी. टीम के द्वारा की गई। रेड की अगुवाई श्रीनगर विंग के एडीशनल डायरैक्टर नूरुद्दीन और डिप्टी डायरैक्टर उत्कर्ष गुप्ता ने की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!