शंभू बॉर्डर धरने पर जा रहे किसानों के साथ भयानक हादसा

Edited By Kamini,Updated: 07 Dec, 2024 11:40 AM

incident with farmers going to shambhu border

शंभू बॉर्डर पर किसान संघर्ष में शामिल होने जा रहे एक किसानों के साथ रास्ते में भयानक हादसा हो गया।

पंजाब डेस्क : शंभू बॉर्डर पर किसान संघर्ष में शामिल होने जा रहे एक किसानों के साथ रास्ते में भयानक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार झबाल का रहने वाला किसान शंभू बार्डर पर संघर्ष में शामिल होने जा रहा था। इस दुर्घटना में किसान मजदूर संघर्ष समिति के जिला नेता धन्ना सिंह लालू घुम्मन समेत आधा दर्जन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता बलजीत सिंह बल्लू बाबा लंगाह ने बताया कि किसानों का यह जत्था झबल क्षेत्र से शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुआ था, जिसका रास्ते में हादसा हो गया। इस हादसे में कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का पता चलते ही  घायल किसानों का हाल जानने कांग्रेसी नेता अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने कहा कि वह हर सुख-दुख की घड़ी में किसानों के साथ खड़े हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!