पटियाला में मेयर की कु्र्सी को लेकर यह रहा परिणाम, हुआ टकराव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Nov, 2021 09:10 PM

in patiala this was the result for the mayor close to the captain read

कैप्टन के करीबी मेयर संजीव बिट्टू नम्बर गेम में मात खा गए हैं।

पटियाला : कैप्टन के करीबी मेयर संजीव बिट्टू नम्बर गेम में मात खा गए हैं। बिट्टू आज विश्वास मत हासिल करने में असफल रहे और उनके खिलाफ आज 36 मत पड़ें और पक्ष में सिर्फ 25 वोट। बिट्टू को अब मेयर पद से सस्पैंड कर दिया गया है। फिलहाल कैप्टन अपने करीबी मेयर संजीव बिट्टू को बचाने में असफल रहे हैं।  इस बीच डिप्टी सीनियर मेयर योगिंदर एस योगी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। मेयर को लेकर मंत्री ब्रह्म मोहिदरा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। इस दौरान दोनों धड़ों के बीच टकराव भी हुआ, जिसके बाद वहां पर काफी हो-हल्ला किया गया।  

बता दें कि पटियाला नगर निगम के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू को लेकर आज शाम चार बजे फैसला होने वाला है। इस दौरान दो राजनेताओं ब्रह्म मोहिदरा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। पटियाला मेयर संजीव शर्मा बिट्टू को लेकर सियासी घमासान जारी था। ब्रह्म महिंद्रा द्वारा बिट्टू को मेयर पद से हटाने की पुरजोर कोशिश की गई, जिसमें वह सफल रहे। इस दौरान आज नगर निगम के दफ्तर के अंदर नारेबाजी भी की गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!