विद्यार्थियों के लिए अहम खबरः CBSE ने लांच किया 'डिजिटल पोर्टल'

Edited By Urmila,Updated: 04 Jul, 2022 10:19 AM

important news for students cbse launched  digital portal

सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने ‘परीक्षा संगम’ डिजिटल पोर्टल लांच किया है। सी.बी.एस.ई. परीक्षा से संबंधित हर एक्टिविटी और स्टेट्स इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा...

लुधियाना (विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने ‘परीक्षा संगम’ डिजिटल पोर्टल लांच किया है। सी.बी.एस.ई. परीक्षा से संबंधित हर एक्टिविटी और स्टेट्स इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा। वहीं सी.बी.एस.ई. 10वीं और 12वीं रिजल्ट की बात करें तो इस महीने परिणाम जारी होने की उम्मीद की जा रही है, जिसे लेकर परीक्षा संगम पोर्टल बेहद अहम भूमिका में नजर आएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडैंट्स ऑफिशियल वैबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख पाएंगे। वहीं नए पोर्टल पर भी रिजल्ट को लेकर घोषणा की जाएगी। 

इस नए परीक्षा संगम पोर्टल की नई वैबसाइट बनकर तैयार है। parikshasangam.cbse.gov.in पर सभी जानकारी प्राप्त होगी। इस पोर्टल के जरिए कई कार्य जैसे आंसरशीट की फोटो क्लिक कर अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा और कोई शिकायत या अनुरोध है तो वे कर सकते हैं। छात्र इस पोर्टल के माध्यम से अपने स्कूलों और अन्य परिणामों से संबंधित प्रश्न दर्ज करने में भी सक्षम होंगे।

पोर्टल में हैं 3 सेक्शन
इस प्लेटफॉर्म को 3 सेक्शनों में बांटा गया है। स्कूल सेक्शन को गंगा, सी.बी.एस.ई. रिजनल ऑफिस को यमुना और हैड ऑफिस को सरस्वती कहा गया है। इन तीनों सेक्शनों में अलग-अलग जानकारी मौजूद है। स्कूल लैवल यानी गंगा पर एग्जाम, रिजल्ट और स्कूल एक्टिविटी, डिजिलॉकर से संबंधित जानकारी मिलेगी। वहीं रिजनल ऑफिस यानी यमुना सेक्शन के अंदर एग्जाम रैफ्रैंस, सी.एम.टी.एम., सी.ए.एस., ई-संदेश, सहित कई जानकारियां मिलेंगी। वहीं हैड ऑफिस यानी सरस्वती के अंदर और भी डिटेल्स में जानकारी प्राप्त होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!