Edited By Kamini,Updated: 21 Aug, 2026 05:19 PM

कर्मचारियों-पेंशनरों के DA पर हाईकोर्ट सख्त नजर आ रही है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी करके अवमानना याचिका पर जवाब मांगा है।
पंजाब डेस्क : कर्मचारियों-पेंशनरों के DA पर हाईकोर्ट सख्त नजर आ रही है। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। DA की अदायगी को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है।
दरअसल, सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि उसे अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 31 अगस्त तक का समय मिला हुआ है। सरकार की ओर से कहा गया कि तय समय सीमा के भीतर कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बताया कि अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को तय की गई है तो कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (DA) जारी न किए जाने के मामले में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए उनके पास 31 अगस्त तक का समय है।
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। यह मामला सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर दायर अवमानना याचिका से जुड़ा है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को मामले में अपना पक्ष रखने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी। याचिका के जरिए सरकार द्वारा हाईकोर्ट के पूर्व निर्देशों के पालन न किए जाने का मुद्दा उठाया गया है। अब सरकार की रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here