Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Sep, 2021 01:26 PM

शाम को जब वह लोग काम खत्म कर रहे थे तो अचानक मौसम खराब होने के कारण आसमानी बिजली.....
खन्ना (विपिन): गांव इकोलाही में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। नौजवान पर आसमानी बिजली कहर बन कर गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान की पहचान रणजीत सिंह (26) पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव इकोलाही के रुप में हुई है। मृतक नौजवान के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रसूलड़ा में गांव के ठेकेदार के साथ घर में कंस्ट्रक्शन का काम करता था।
शाम को जब वह लोग काम खत्म कर रहे थे तो अचानक मौसम खराब होने के कारण आसमानी बिजली गिरी और रणजीत चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ समझ सकते तब तक रणजीत की मौत हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने के कारण एक जोरदार झटका लगा। घटना इतनी भयानक थी कि रणजीत सिंह के कपड़े बुरी तरह जल गए और वह नीचे गिर गया। उसे एक निजी अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद रणजीत के परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here