पंजाब में दिवाली की रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौ'त, 3 घायल

Edited By Urmila,Updated: 02 Nov, 2024 01:43 PM

heavy firing on diwali night in punjab

पंजाब के अमृतसर में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती दिवाली की रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां तक चल गई।

पंजाब डेस्क: पंजाब के अमृतसर में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती दिवाली की रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां तक चल गई। बता दें कि दिवाली की रात राजासांसी के गांव कोटला डूम में पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया।  इस विवाद दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चला दीं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मृतक की पहचान कशमीर सिंह  पुत्र काला सिंह के रूप में हुई है और घायलों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, मंगल राम और गुरमेज के रूप में हुई है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि गांव के व्यक्ति लवली को पटाखने चलाने से रोका तो इस दौरान 2 पक्षों में तू-तू मैं-मैं हो गई।  बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षो की ओर से उनके साथी इकट्ठे हो गए। बड़े भाई बलदेव सिंह ने बताया कि छोटा भाई कशमीर सिंह दोनों पक्षों को समझाने व शांत करवा रहा था कि  दर्जन के करीब हथियारबंद लोग साहिब सिंह पुत्र जागीर सिंह के घर की छत पर चढ़ गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान कशमीर सिंह की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। 

वहीं आरोप लगाए जा है कि वोटों की रंजिश के चलते उक्त वारदात को अंजाम दिया गया है क्योंकि उक्त लोग गुरबाज सिंह के पक्ष में थे जो पंचायत चुनाव दौरान हार गए थे और सरपंच निशान सिंह को वोट नहीं दिया था। इसी के चलते फायरिंग की गई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान लेने के बाद सरपंच निशान सिंह कोटला सहित दर्जन के करीब लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!