Heatwave: पंजाब में कहर बरपा रही गर्मी, इस जिले में तापमान रहा सबसे अधिक

Edited By Kamini,Updated: 09 Jun, 2022 07:31 PM

heatwave heat wreaking havoc in punjab highest temperature in this district

पंजाब भर में गर्म हवाएं चलने के बीच आज अमृतसर सबसे अधिक गर्म रहा। जहां पर अधिकतम तापमान का पारा............

लुधियाना (सलूजा): पंजाब भर में गर्म हवाएं चलने के बीच आज अमृतसर सबसे अधिक गर्म रहा। जहां पर अधिकतम तापमान का पारा 45.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। गर्मी का कहर इस समय इस हद तक है कि इंसान तों इंसान, जानवर व पंछी भी बेहाल हो रहे है। चंडीगढ़ मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार पठानकोट में 44.4 डिग्री सैल्सियस, गुरदासपुर 43.5 डिग्री सैल्सियस, बठिंडा 44.6 डिग्री सैल्सियस, फिरोजपुर 45.5 डिग्री सैल्सियस, फरीदकोट में 44 डिग्री सैल्सियस, मोगा 44.8 डिग्री सैल्सियस, जांलधर 44.9 डिग्री सैल्सियस, नूरमहल 44.8 डिग्री सैल्सियस, लुधियाना 44 डिग्री सेल्सियस, बरनाला 44.2 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर 45 डिग्री सैल्सियस, रोपड़ 44.1 डिग्री सेल्सियस, मोहाली 44.4 डिग्री सेल्सियस, रौणी 44.1 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में अधिकतम तापमान का पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पर बता दें कि आज भी पंजाब के कई  शहरों में अधिकतम तापमान के पारे में एक से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी देखने को भी मिली। मौसम माहिरों ने बताया कि मौसम का मिजाज फिलहाल गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!