पंजाब दौरे के दौरान बाढ़ ग्रस्त इलाके में राहुल गांधी का दौरा, रावी दरिया पर मकोड़ा पत्तन के लोगों से की मुलाकात

Edited By Kamini,Updated: 15 Sep, 2025 06:56 PM

heated debate between rahul gandhi and police

पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दीनानगर के रावी दरिया पर मकोड़ा पत्तन पर पहुंचे।

गुरदासपुर (विनोद/गोराया): पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दीनानगर के रावी दरिया पर मकोड़ा पत्तन पर पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। इस मौके पर जिला प्रशासन गुरदासपुर ने राहुल गांधी को मकोड़ा पत्तन से रावी दरिया के पार बसे 7 गांवों में जाने से रोक दिया। 

इसी के चलते राहुल गांधी की जिला प्रशासन के बहस भी हुई। राहुल गांधी ने कहा रावी दरिया के पार बस्ते गांव के लोगों के साथ वह मिलना चाहते हैं उन्हें लोगों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय युगराज सिंह उन्हे सुरक्षा कारणों के चलते आगे न जाने की सलाह दी। प्रशासन ने राहुल गांधी से इलाके में जाने से मना किया क्योंकि प्रशासन का कहना था कि बाढ़ वाले इलाके में खतरा हो सकता है। इसके बाद बाढ़ ग्रस्त लोगों को इलाके से बाहर लाकर राहुल गांधी से मिलवाया गया।  

मौके पर राहुल गांधी के साथ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि बड़ी दुख की बात है कि राहुल गांधी लोगों से मिलना चाहते थे लेकिन पंजाब सरकार ने जिला प्रशासन की सहायता से राहुल गांधी को रावी दरिया के पार जाने से रोक दिया। जबकि लोग उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने बाढ़ से पहले कोई इंतजाम नहीं किया जिसके चलते यह बाढ़ आई है और लोगों का जो नुकसान हुआ है उसकी की जिम्मेदार पंजाब सरकार है।

राहुल गांधी को रावी दरिया के पार जाने से रोकने पर गुरदासपुर से मेंबर पर्लियामेंट सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी लोगों से मिलने आए थे उन्हें रास्ते में क्यों रोका गया। इसका जवाब केन्द्र और पंजाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने दोनों दरियों का पानी एक साथ छोड़कर पंजाब को पानी में डुबोया है। केन्द्र सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। इस मौके पर दीनानगर की विधायका अरूणा चौधरी भी उनके साथ थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!