सुखबीर बादल पर हमले का खौफनाक सच! 2 फीट का चाकू और 150 से ज्यादा टांके, हरसिमरत ने बताई पूरी कहानी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Aug, 2026 06:10 PM

harsimrat reveals the full story behind the attack on sukhbir badal

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब में हुए हमले को लेकर उनकी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बड़ा खुलासा किया है। हमले के बाद पहली बार सामने आईं हरसिमरत...

पंजाब डैस्क : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब में हुए हमले को लेकर उनकी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बड़ा खुलासा किया है। हमले के बाद पहली बार सामने आईं हरसिमरत कौर ने बताया कि हमलावर ने करीब 2 फीट लंबे चाकू से सुखबीर बादल पर वार किया था। हरसिमरत ने बताया कि हमलावर का वार सीधा छाती की तरफ था, लेकिन सुखबीर बादल का हाथ आगे आने की वजह से चाकू हाथ को चीरता हुआ आर-पार हो गया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और 150 से ज्यादा टांके लगाने पड़े।

वहीं हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल का कहना है  कि उनका रोम-रोम दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का ऋणी है। उन्होंने कहा कि जिंदगी की हर कठिन परीक्षा में गुरु साहिब ने उनके सिर पर मेहर भरा हाथ रखा है। सुखबीर बादल ने करीब एक साल पहले हुई घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रामदास जी के पावन स्थान पर भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था और उस समय भी गुरु महाराज ने उन्हें जीवनदान दिया था।
 
हमले के आरोपी निहंग जसपाल सिंह ने दावा किया कि उसे यह हमला करने का आदेश गुरु साहिब से मिला था। उसके अनुसार, जब वह नांदेड़ के गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहा था, उसी दौरान उसे ऐसा आदेश मिलने का एहसास हुआ। इसके बाद सुखबीर बादल सामने आए तो उसने खंजर निकालकर उन पर हमला कर दिया।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!