हरियाणा और पंजाब में पानी पर गर्माया विवाद, हरजोत बैंस ने ट्वीट कर कही ये बात
Edited By Kalash,Updated: 01 May, 2025 02:14 PM

पंजाब और हरियाणा के बीच वर्षों पुराना पानी का विवाद एक बार फिर गर्मा गया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब और हरियाणा के बीच वर्षों पुराना पानी का विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। पंजाब और हरियाणा एक बार फिर पानी के मुद्दे पर आमने-सामने हो गए हैं। हाल ही में हरियाणा द्वारा पानी की किल्लत की शिकायत किए जाने के बाद यह मुद्दा दोनों राज्यों के बीच तीखी बयानबाजी का विषय बन गया है।
वहीं इसे लेकर अब पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''पंजाब का पानी हमारे लोगों की जीवन रेखा है - एक भी बूंद अवैध रूप से हरियाणा में नहीं जाने दी जाएगी। यह पंजाब के अधिकारों की लड़ाई है, और हम इसके हर एक अंश की रक्षा करेंगे।''
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here