Edited By Kamini,Updated: 01 May, 2025 03:30 PM

हरियाणा और पंजाब के बीच वर्षों पुराना जल विवाद एक बार फिर भड़क गया है। इसी बीच AAP सरकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की बातों का पलटवार दिया है।
पंजाब डेस्क : हरियाणा और पंजाब के बीच वर्षों पुराना जल विवाद एक बार फिर भड़क गया है। इस मुद्दे को लेकर सरकारें आमने-सामने हैं। इसी बीच AAP सरकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की बातों का पलटवार दिया है। 'आप' सरकार ने नायब सैनी को कहा कि, प्राकृतिक संसाधन की दुहाई देना बंद करें। प्राकृतिक संसाधन का क्षमता से अधिक इस्तेमाल किसने किया है। अपने कोटे का 103% पानी हरियाणा ने इस्तेमाल किया है।
'आप' सरकार ने नायब सैनी को कहा कि, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन बीजेपी की सरकारें कर रही है। पंजाब ने केवल 89% पानी इस्तेमाल किया है। पंजाब ने प्राकृतिक संसाधन का सही इस्तेमाल किया है। बीजेपी ने पंजाब के हक पर डाका डालते हुए रातो रात पंजाब के अधिकारी को BBMB से हटाया गया।
जानें क्या बोले थे नायब सैनी :
हरियाणा के सीएम नायब सैनी हरियाना और पंजाब के छिड़े पानी के मुद्दे को लेकर नायब सैनी ने कहा कि था, आम आदमी पार्टी घटिया राजनीति छोड़े। उन्होंने कहा कि, चुनाव आ रहे हैं, इसलिए AAP सरकार ऐसा ही करेगी। उन्होंने आगे कहा कि, पंजाब गुरुओ, संतों की धरती है, यहां के लोग बिना किसी भेदभाव के सबको पानी पिलाते थे। यहां के संतों से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए और ये घटिया राजनीति छोड़िए। सीएम सैनी ने कहा कि, पंजाब हमारा बड़ा भाई, दोनों के बीच इतना भेदभाव क्यों कर रहे हैं। अपने हिस्से का पानी देंगे। आज तक के इतिहास में पीने के पानी को लेकर कोई भी विवाद नहीं हुआ। वहीं अगर पंजाब को पानी चाहिए को हम अपने हिस्से का पानी वहां के लोगों को देंगे। उन्होंने कहाकि सीएम मान के कारण ही हरियाणा का पानी पाकिस्तान चला जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here