पंजाब कैबिनेट मंत्री के गनमैन को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By VANSH Sharma,Updated: 27 Apr, 2025 10:02 PM

punjab cabinet minister s gunman shot

दोराहा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

लुधियाना (विनायक) : दोराहा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह उर्फ ​​गोल्डी के रूप में हुई है, जो पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का गनमैन था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरकीरत सिंह अपने गांव में एक घर में गया था, जहां झगड़े के दौरान कार्बाइन की गोली चल गई। गोली लगने से गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पायल के डीएसपी हेमंत मल्होत्रा, दोराहा थाना एसएचओ इंस्पेक्टर आकाश दत्त समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू कर दी।

मृत्यु के कारणों को लेकर मामले में मुख्य रूप से दो पक्ष हैं। मृतक गुरकीरत सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार जिस घर में घटना हुई, उससे गोल्डी का पुराना विवाद था। उन्होंने बताया कि दोपहर को गोल्डी को घर बुलाया गया था और शाम को सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है। उधर, घर के मालिकों ने दावा किया है कि गुरकीरत सिंह ने खुद को गोली मारी है। 

प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया

मृतक की बहन ने दावा किया है कि गोल्डी का गांव की ही एक लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी दोनों फोन के जरिए संपर्क में थे। बहन ने आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने गोल्डी को अपने घर बुलाकर गोली मार दी। दोराहा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पायल सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ​​ने पुष्टि की है कि गुरकीरत सिंह गोल्डी कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के सुरक्षा स्टाफ का हिस्सा था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!