पंजाब कैबिनेट में नए मंत्री की Entry, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिलाई शपथ

Edited By Kamini,Updated: 03 Jul, 2025 02:48 PM

entry of new minister in punjab cabinet

पंजाब कैबिनेट में एक नए मंत्री की एंट्री हुई है।

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट में एक नए मंत्री की एंट्री हुई है। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। 

PunjabKesari

हालांकि, उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। वहीं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यहां आपको यह भी बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुलेआम घोषणा की थी कि चुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। संजीव अरोड़ा राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के 3 साल के कार्यकाल में यह मंत्रिमंडल का 7वां विस्तार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!