Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 May, 2025 05:43 PM

पंजाब में पानी को लेकर पंजाब-हरियाणा के बीच एक बार फिर टकराव बढ़ गया है।
पंजाब डैस्क : पंजाब में पानी को लेकर पंजाब-हरियाणा के बीच एक बार फिर टकराव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि बी.बी.एम.बी. के हरियाणा को पानी छोड़े जाने के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान ने सभी मंत्रियों और विधायकों तलब किया और बैठक बुलाई है। जानकारी अनुसार यह बैठक आज शाम को होने जा रही है, जिसमें आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। शाम 6 बजे म्युनिसिपल भवन चंडीगढ़ सेक्टर 35 में यह बैठक होने जा रही है, जिसमें पंजाब के पानी को लेकर विचार-विमर्श किया जाना है।
बता दें कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमैंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) ने बुधवार को हरियाणा को 8500 क्यूसिक पानी छोड़ने का फैसला लिया है, जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पंजाब के हक को मारना बताया है। सी.एम. मान ने कहा कि यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि हरियाणा सरकार और केंद्र मिलकर पंजाब के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। सी.एम. ने इस संबंधी एक टवीट भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पंजाब की जनता बी.बी.एम.बी. के इस फैसले का विरोध करती है। यह पानी पंजाब और पंजाबी का हक है। भाजपा को इसका विरोध झेलने के लिए तैयार रहना होगा।