बड़ी खबर: विवादों में घिरे रैपर Badshah, FIR दर्ज... जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 29 Apr, 2025 04:34 PM

rapper badshah surrounded by controversies

मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) इन दिनों विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं।

पंजाब डेस्क : मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) इन दिनों विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, रैपर अपने नए गाने 'Velvet Flow' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस गाने में कुछ लाइनों को लेकर ईसाई समुदाय में गहरा रोष है। इतना ही नहीं पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट ने रैपर के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाते हुए गाने को सोशल मीडिया से हटाने की मांग कर रहा है।

पूरा मामला क्या है?

बता दें कि, रैपर Badshah का नया गाना 'वेलवेट फ्लो' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसको लेकर ईसाई संगठनों ने आरोप लगाया है कि गाने में पवित्र बाइबल और चर्च का अश्लील और अपमानजनक शब्दों में उल्लेख किया गया है। इससे इसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष पादरी गौरव मसीह गिल का कहना है कि, उनके एक दोस्त का फोन आया, जिसने उक्त गाने के बारे जानकारी दी। इसके बाद जब उन्हेंने खुद इस गाने को सुना तो पता चला कि इसमें बाइबल और चर्च को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इस गाने के बोल यह संदेश देते हैं कि चर्च कोई गंभीर या पवित्र स्थान नहीं है, बल्कि एक डरावनी जगह है।

पादरी गौरव मसीह ने गाने की कुछ लाइनों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसमें बाइबल पढ़ने और घर पर बोरियत महसूस करने की बात कही गई है, जिससे पता चलता है कि गाने में पवित्र शास्त्र और चर्च को नकारात्मक रूप में चित्रित किया गया है। इस गाने को पादरी गौरवन अश्लील गाना बताया है।  
ईसाई समुदाय ने बादशाह और उनके सहयोगियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अपवित्रीकरण करने के आरोप में FIR दर्ज कराई है। समुदाय ने पुलिस से मांग की है कि इस गाने को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

140/4

13.3

Kolkata Knight Riders are 140 for 4 with 6.3 overs left

RR 10.53
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!