Ludhiana : होलसेल कारोबारी पर GST विभाग की कार्रवाई, मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Sep, 2024 05:45 PM

gst department takes action against wholesaler in ludhiana

लुधियाना में आज एक दवाइयों के कारोबारी पर जी.एस.टी. विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि जी.एस.टी. विभाग की जिला 4 की टीम ने आज प्रसिद्ध पिंडी स्ट्रीट में स्थित एक दवाइयों के होलसेल कारोबारी पर कार्रवाई की है, जहां से विभाग ने कई...

लुधियाना (सेठी : लुधियाना में आज एक दवाइयों के कारोबारी पर जी.एस.टी. विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि जी.एस.टी. विभाग की जिला 4 की टीम ने आज प्रसिद्ध पिंडी स्ट्रीट में स्थित एक दवाइयों के होलसेल कारोबारी पर कार्रवाई की है, जहां से विभाग ने कई प्रकार के दस्तावेज जब्त किए हैं। जानकारी अनुसार विभाग ने होल मार्कीट स्थित शिव शक्ति ट्रेडर्स पर कार्रवाई की है। 

दरअसल होलसेल कारोबारी को लेकर विभाग को सूचना मिली थी, जिसके बाद विभाग ने वहां पर दबिश देकर दस्तावेजों को जब्त किया है, जिनकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि विभाग को संदेह था कि उक्त कारोबारी दवाइयों की सेल-परचेज में आई.टी.सी. की चोरी कर रहा था तथा स्टाक में भी मिसमैचिंग सामने आई है। विभाग ने वहां से स्टाक, लैजर, पेपर रिकवर कर लिए हैं तथा जांच जारी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!