डिफॉल्टर उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप! पावरकॉम ने की सख्त कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 06 Aug, 2026 11:47 AM

powercom electricity consumers action

बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं से मात्र 29 दिनों में ही 103.29 करोड़ रुपए अधिक के बकाया खड़े बिलों की रिकवरी करने में सफलता प्राप्त की है जो कि अपने आप में इतिहास माना जा रहा है।

लुधियाना (खुराना): पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन सेंट्रल जोन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस के दिशा निर्देशों में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समूची टीम द्वारा बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं से मात्र 29 दिनों में ही 103.29 करोड़ रुपए अधिक के बकाया खड़े बिलों की रिकवरी करने में सफलता प्राप्त की है जो कि अपने आप में इतिहास माना जा रहा है।

पावरकॉम विभाग के अधिकारियों द्वारा पिछले लंबे अरसे से बिजली के बकाया बिल जमा नहीं करवाने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को समय-समय पर बिल जमा करवाने के लिए अपील की जाती रही है ताकि संबंधित उपभोक्ता बाद में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी से बच सके लेकिन बावजूद इसके अधिकतर उपभोक्ताओं के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक विभागीय अधिकारियों एस.ई ईस्ट सर्कल सुरजीत सिंह, एस ई वेस्ट कुलविंदर सहित पावर कॉम के खन्ना स्टेशन और सब अर्बन सर्कल के उच्च अधिकारियों द्वारा अपने अपने अधिकार क्षेत्रों में पड़ते डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिजली के बकाया बिल जमा करवाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान बार-बार कहने के बावजूद नहीं सुधरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आक्रामक एवं अपनाते हुए कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के साथ ही 103,29,51 रुपए की भारी भरकम राशि वसूली गई है और फिलहाल पावर कॉम के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस के निर्देशों पर डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बिजली के बकाया खड़े बिलों की रिकवरी का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

6 जुलाई को शुरू किया अभियान, कुल 281.61 करोड़ रुपए है डिफॉल्टिंग अमाउंट- चीफ इंजीनियर 

पंजाब केसरी संवाददाता को जानकारी देते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन सेंट्रल जोन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस ने बताया कि पावर कॉम विभाग द्वारा गत 6 जुलाई से बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत बिजली के बकाया बिलों की खड़ी रिकवरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के सेंट्रल जोन में डिफॉल्ट उपभोक्ताओं के खिलाफ 281.61 करोड रुपए  से अधिक की बकाया राशि खड़ी हुई है। इसकी रिकवरी करने के लिए पावर कॉम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा लगातार कार्रवाइयां की जा रही है और 5 अगस्त तक करीब 103,29 करोड़ रु. से अधिक की रिकवरी की जा चुकी है। हांस ने एक बार फिर से डिफॉल्ट उपभोक्ताओं को अपने बकाया खड़े बिलों की राशि जमा करवाने की अपील की गई है ताकि बाद में वह किसी भी तरह के जुर्माने और बिजली का कनेक्शन कटने जैसी परेशानियों से सुरक्षित बच सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!