Jalandhar में Youtuber के घर पर ग्रेनेड हमला करने वाले का Encounter! चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Vatika,Updated: 18 Mar, 2025 10:52 AM

grenade attack in jalandhar

रविवार तड़के जालंधर के रायपुर-रसूलपुर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस

जालंधर (सुनील): रविवार तड़के जालंधर के रायपुर-रसूलपुर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस एक्शन मोड में है। आज तड़के ही इस मामले के आरोपी का पुलिस के साथ मुकाबला हो गया। सूत्रों के मुताबिक आज तड़के पुलिस और उक्त नौजवानों के बीच गोलियां चली और नौजवान काबू कर लिया गया है। पता चला है कि आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गया है। हालांकि कोई भी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी इस मामले में कोई जवाब नहीं दे रहा है। जालंधर देहाती के ssp गुरमीत सिंह खुद मौके पर मौजूद थे। 

आपको बता दें कि रविवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे गांव रायपुर-रसूलपुर निवासी नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने हमला करवाया था और उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें कहा गया था कि रोजर संधू ने इस्लाम को लेकर गलत टिप्पणी की थी, जिसके चलते उसने यह हमला करवाया। उसने दावा किया कि खालिस्तानी आतंकवादी हैप्पी पाशिया और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर ने इस घटना में उसका साथ दिया। डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी थी कि अगर यूट्यूबर नहीं माना तो वह दूसरा हमला करेगा।

पंजाब पुलिस, बीएसएफ बम निरोधक दस्ता और चंडीगढ़ की टीमें यूट्यूबर रोजर संधू के घर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रेनेड को निष्क्रिय किया, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने हाल ही में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

36 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद, तकनीकी और मानव इंटेलिजेंस के आधार पर मुख्य दोषी हारदीक कंबोज (वासी यमुनानगर, हरियाणा) को तारीख 17.03.2025 को गिरफ्तार किया गया। यह दोषी एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए जाशिन अख्तर से जुड़ा था और उसे शहजाद भट्टी से संपर्क करवाया गया था।

सुबह पूछताछ के बाद दोषी को रायपुर रसूलपुर रोड, थाना मक्सूदां के सामने खाली प्लॉट में लाया गया, जहां दोषी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके कारण उसकी टांग में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने .32 बोर पिस्तौल और 06 जिंदा राउंड बरामद किए। दोषी को काबू कर उसे तुरंत सिविल अस्पताल जलंधर में इलाज के लिए भेजा गया।  

नवीन सिंघला, डीआईजी जालंधर रेंज ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि समाज में अमन, कानून और शांति को भंग करने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास इसी तरह जारी रहेंगे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि किसी भी समाज विरोधी घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!