भ्रष्टाचार पर सख्त मान सरकार, पंजाब के 3-4 पूर्व कांग्रेस मंत्री भी CM के राडार पर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Jun, 2022 09:43 AM

government strict on corruption 3 4 former congress ministers on cm radar

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर शुरू किए गए अभियान के........

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर शुरू किए गए अभियान के तहत यद्यपि एक पूर्व मंत्री व एक पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की जा चुकी है, अब 3-4 और पूर्व कांग्रेस मंत्रियों की फाइलें मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निकटवर्तियों का मानना है कि मान ने जांच अधिकारियों से कहा है कि वह इस संबंध में सबूत जुटाएं तथा उसके बाद कार्रवाई को अंजाम दें ताकि कल को अदालत में केस ठहर सकें।

सूत्रों ने बताया कि इन पूर्व मंत्रियों में कैबिनेट रैंक के मंत्री शामिल हैं जिनके खिलाफ जांच का कार्य कभी भी शुरू हो सकता है। बताया जाता है कि अंदरखाते जांच अधिकारियों ने इन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है तथा वह सबूत जुटाने में लगे हुए हैं जैसा मुख्मयंत्री मान ने उन्हें कहा है। भगवंत मान ने यह कह दिया है कि भ्रष्टाचार के मामले में वह किसी से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि न तो वह एक भी पैसा खाएंगे और न ही किसी को खाने देंगे। जिसने भी पहले भ्रष्टाचार किया है उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

मुख्यमंत्री के निकटवर्तियों का कहना है कि संगरूर लोकसभा सीट का उप-चुनाव सम्पन्न होने के बाद भगवंत मान सरकार द्वारा कुछ पूर्व कांग्रेस मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर विजिलेंस कार्रवाई तेज करवाई जा सकती है। विजिलेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्य में जुटे हुए हैं और वह सबूत एकत्रित करने व पूर्व मंत्रियों के विरुद्ध गवाही देने वाले लोगों को तलाश रहे हैं। कुछ पूर्व मंत्रियों के खिलाफ टैंडरों में व्यापक अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं।

अपना अभी एक झटका है, दूसरे भी सतर्क रहें
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार का एक वजीर झटका है इसलिए दूसरों को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को वह किसी भी हालत में सहन नहीं करेंगे इसलिए बाकी के मंत्रियों के लिए भी उक्त कार्रवाई आंखें खोलने वाली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!