पंजाब कर्मचारियों के DA बकाये पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को फिर किया तलब

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2026 12:32 PM

high court takes a tough stance on punjab employees da arrears

पंजाब के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये को लेकर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में

चंडीगढ़: पंजाब के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये को लेकर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस मामले में अदालत ने पंजाब सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। 

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि DA के मामले में सरकार को समय दिए जाने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब के मुख्य सचिव व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए। 

अब हाईकोर्ट ने रजिस्ट्री को कल तक सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की ओर से दायर की गई अपील की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अदालत ने पंजाब के मुख्य सचिव को कल सुबह 10 बजे दोबारा व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!