Edited By Vatika,Updated: 18 Mar, 2022 12:43 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री बनते ही भगवंत मान एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री बनते ही भगवंत मान एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। अब आम आदमी पार्टी की नई सरकार के निशाने पर सरकारी अस्पताल आ गए हैं। दरअसल, भगवंत मान ने राज्य के सभी जिलों के सेहत विभाग को तुरंत कारगुज़ारी सुधारने के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि सिविल सर्जनों और मैडीकल सुपरीटैंडों को मुफ्त टैस्ट और दवाईयां देने के साथ-साथ डॉक्टरों और कर्मचारियों को समय सिर सफर करने के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि अस्पतालों में कर्मचारियों से लेकर डाक्टरों तक सभी को वर्दी पहननी चाहिए। डाक्टरों और पैरा मैडीकल स्टाफ को ऐपरन या लैब कोट सहित निर्धारित सफ़ेद कोट पहनने होंगे। इसके अलावा डाक्टरों और स्टाफ को समय का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों को गले में पहचान पत्र लटकाना होगा। यहां तक की मरीज़ों और उनके परिवारों को भी सही व्यवहार करने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर उक्त कर्मचारी, डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।